आंसुओं में डूबी सायरा बानो को शाहरुख खान ने दी सांत्वना, सामने आई तस्वीर

By: Pinki Wed, 07 July 2021 4:09:49

आंसुओं में डूबी सायरा बानो को शाहरुख खान ने दी सांत्वना, सामने आई तस्वीर

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन से जहां पूरे देश में शोक की लहर दौड़ रही है, वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) का रो-रोकर बुरा हाल है। दिलीप कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में (Dilip Kumar death) निधन हो गया। 55 साल की शादी में सायरा बानो ने दिलीप कुमार को कभी भी अकेला नहीं छोड़ा था। क्या पता था कि मौत एक दिन उनके साहब को उनसे यूं छीनकर ले जाएगी। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए कई हस्तियां उनके घर पहुंचीं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी दिलीप कुमार को विदाई देने पहुंचे।

शाहरुख खान को देख उनके आंसुओं का गुबार फूट पड़ा और वह बिलख-बिलख कर रोईं। तब शाहरुख ने सायरा बानो को सहारा दियाऔर उनके आंसू पोंछे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें शाहरुख, सायरा बानो को सांत्वना देते और उन्हें चुप करवाते दिख रहे हैं।

दिलीप कुमार, शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। खुद सायरा भी कहती थीं कि अगर उन्हें बेटा हो तो शाहरुख जैसा हो। शाहरुख खान भी खुद दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं और वह हमेशा उनका हालचाल लेते रहते थे। अब दिलीप कुमार के जाने का गम शाहरुख खान के चेहरे पर साफ झलक रहा था।

आपको बता दे, बॉलीवुड के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया। दिलीप कुमार ने सुबह 7:30 बजे मुंबई के ह‍िंदूजा अस्‍पताल में आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे हिंदुजा अस्पताल की ICU में भर्ती हुए थे। दिलीप कुमार के निधन से हिंदी सिनेमा की एक सदी का अंत हुआ है। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में 'द फस्ट खान' और 'ट्रेजडी किंग' के नाम से जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है।

ये भी पढ़े :

# दिलीप कुमार के निधन पर गमगीन हुआ पाकिस्‍तान, इमरान खान बोले- 'मैं उन्हें कभी भूल नहीं पाऊंगा'

# RIP Dilip Kumar: दिल्‍ली के CM केजरीवाल बोले- हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगे दिलीप कुमार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com